-मांग के समर्थन में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को दिया ज्ञापन
-संगठन ने की जिले में क्विक रिस्पांस टीम गठित करने की मांग

द न्यूज़ गली,ग्रेटर नोएडा: डिस्टिक डेवलपमेंट रेजिडेंट्स वेलफेयर संगठन(DDRWA) के सदस्यों का प्रतिनिडल अध्यक्ष एनपी सिंह के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव व लक्ष्मी वीएस से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिले में 30 से 40 मंजिल तक के भवन बने हुए हैं। यदि ऊपर की मंजिल में आग लग जाए तो जनता को बचाना मुश्किल होगा। ऐसे में जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में दो हेलीकॉप्टर की तत्काल व्यवस्था कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को सौपा है।

यह है अन्य मांग
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की की सेक्टर 150 में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत की घटना के बाद जिले में क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया जाए। जिससे दोबारा इस प्रकार की घटना होने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सके। साथ ही मांग की है कि जिले में रोड इंजीनियरिंग और यू टर्न पर काम किया जाए, जगह-जगह रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं। संगठन के सदस्यों का कहना है कि जिले में विभिन्न स्थानों पर बड़े नाले खुले हुए हैं। जिसमें अक्सर लोगों के गिरने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। लोगों की सुविधा को देखते हुए इन नालों को तत्काल ढका जाए। साथ ही संगठन ने जिले में सिटीजन चार्टर्ड सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग भी की है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के महासचिव शेर सिंह भाटी, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, अनिल सिंह, सत्यवीर मुखिया, ममता तिवारी, श्रीपाल फौजी ,यशपाल नागर मौजूद थे।