-विभिन्न स्थानों पर कराया जाएगा सड़क निर्माण एवं रिसर्फेसिंग का काम
-6 प्रतिशत आबादी में भी कराया जाएगा विभिन्न कार्य
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: विभिन्न सेक्टर के साथ ही गांव व 6 प्रतिशत आबादी में विकास कार्य कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर के तहत सड़क निर्माण, सड़क की रिसर्फेसिंग, सेक्टरों में वार्षिक अनुरक्षण व अन्य कार्य कराए जाएंगे। विकास कार्य कराने की मांग सेक्टर के लोगों व ग्रामीणों के द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है सभी विकास कार्यों का टेंडर अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ओपन हो जाएगा। जिसके बाद विकास कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
इन स्थानों पर होगा काम
टेंडर के तहत ब्रहमपुर गजरौला उर्फ नवादा गांव में शमशान घाट तक जाने वाली सड़क व चबूतरे का निर्माण कार्य होगा। सेक्टर चाई एक में अर्फोडेबल भवनों की आंतरिक सड़क की रिसर्फेसिंग कराई जाएगी। नॉलेज पार्क एक में आंतरिक सड़कों की रिसर्फेसिंग होगी। रिठौरी गांव में 6 प्रतिशत आबादी भूखंडों व गांव आबादी में विभिन्न विकास कार्य होंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 4,5,6 एवं 7 के विभिन्न रोड एवं सड़कों पर पैच रिपेयरिंग का कार्य। सेक्टर ओमीक्रान वन, वन ए, दो व जू एक के साथ लगी 60 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों तरफ नाली सफाई, जंगल सफाई, पेंटिंग व अन्य कार्य कराया जाएगा।
