-स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली सहित हर क्षेत्र में विकास से जनता में खुशी
-क्षेत्र के लोगों ने कराए गए विकास कार्य को सराहा
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश सरकार का अहम एजेंडा हर क्षेत्र में विकास है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस सोच को विधायक तेजपाल नागर ने दादरी विधानसभा क्षेत्र में साकार किया है। सरकार के एजेंडे पर चलते हुए दादरी विधायक तेजपाल नागर ने अपने विधानसभा क्षेत्र दादरी में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सिंचाई, सड़क, परिवहन सहित हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए हैं। प्रेसवार्ता में उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। विधायक ने बताया दादरी विधानसभा में विगत चार वर्ष में 3970 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए हैं। सोसायटी, सेक्टर, गांव, कस्बे के लोगों ने जिस क्षेत्र में भी विकास की मांग की, तेजपाल नागर ने उसे पूरा कराया। जिसका परिणाम है कि विकास के मामले में दादरी विधानसभा में नई इबादत लिखी गई है। इस कारण जनता के मन में विधायक तेजपाल नागर के प्रति प्यार व विश्वास बढ़ा है। क्षेत्र के लोगों ने कराए गए विकास कार्य को सराहा है। तेजपाल नागर का कहना है कि किसानों की जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। जल्द ही किसानों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रजपाल राठी प्रधान, ईश्वर भाटी, जीतू भैया, मोनू गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Greater Noida: दादरी विधानसभा में विधायक तेजपाल नागर के द्वारा 4 साल में कराया गया 3970 करोड रुपए का विकास कार्य। प्रेस वार्ता में विधायक तेजपाल नागर ने कराए गए विकास कार्यों की दी जानकारी @tejpalnagarMLA @UPGovt @myogiadityanath pic.twitter.com/ehdIO2bVlw
— The News गली (@The_News_Gali) March 18, 2026
स्वास्थ्य क्षेत्र में कराया गया विकास
विधायक तेजपाल नागर ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में 200 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य कराए हैं। जिसमें सबसे अहम है दादरी विधानसभा में बनने वाला 100 बेड़ का सरकारी अस्पताल। अस्पताल का निर्माण 100 करोड़ की लागत से होगा। जहां पर 35 विशेषज्ञ डाक्टरों के नेतृत्व में अस्पताल में हर बीमारी का इलाज होगा। उपचार के लिए लोगों को महंगे निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना होगा। अस्पताल के निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं की थी, निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके साथ ही 35 करोड़ की लागत से 50 बेड़ का अस्पताल, खटना गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग का निर्माण, बिसरख गांव में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवर्तित कराने के साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीब परिवारों को बीमारी का इलाज कराने के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कराई गई।
सड़कों का बिछा जाल
विधायक तेजपाल नागर ने दादरी विधानसभा के विभिन्न गांवों में सड़कों का जाल बिछाने का कार्य किया। लगभग 165 करोड़ रुपए से सड़क निर्माण का कार्य कराया गया। इसमें दादरी, बिसाहड़ा, प्यावली, रसूलपुर, एनटीपीसी, ऊंचा गांव से खंगोड़ा, जारचा, समाना रोड तक सडक का चौड़ीकरण व निर्माण 17 करोड़ से कराया गया। जीटी रोड सैथली चौकी से नगला चमरू, सैथली दयानगर, छायसा की सड़क का चौडीकरण 12 करोड़ से कराया गया। गांव खेड़ी से खोदना, श्योराजपुर, तिलपता, मकौड़ा, जुनपत तक सड़क का निर्माण 22 करोड़, जीटी रोड भगत फार्म से चिटहेरा से आरवी नार्थ लैंड तक चौड़ीकरण, दोनों तरफ नाले व बीच में डिवाइडर का कार्य 35 करोड़ रुपए सहित अन्य कार्य कराए गए कराए गए।
9 करोड़ से पुल निर्माण
दादरी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगभग 9 करोड़ 43 लाख रुपए से पुल का निर्माण कराया गया। जिसमें खटाना गांव में 4 करोड़, कलौंदा में 25 लाख, प्यावली में 18 लाख, खेड़ी गांव में दो पुल का निर्माण 4 करोड़ व बील गांव में एक पुल का निर्माण लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से कराया गया।
शिक्षा में 93 करोड़ से विकास कार्य
दादरी विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों में विधायक तेजपाल ने शिक्षा पर अधिक जोर दिया। शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 93 करोड़ से विकास कार्य हुए। इसमें दादरी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा से डिगी कॉलेज स्वीकृत कराया, जिसका निर्माण लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से होगा। मुख्यमंत्री की घोषणा से दादरी विधानसभा में राजकीय आईआईटी कॉलेज स्वीकृत कराया जिसका निर्माण भी लगभग 25 करोड़ रुपए से होगा। नर्ससी से कक्षा 12 तक शिक्षा के लिए 35 करोड़ रुपए से लागत से मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल का निर्माण कार्य चल है। जहां पर स्मार्ट कंप्यूटर लैब, बच्चों को खेलने के लिए स्टेडियम, आवास सहित अन्य सुविधाएं होंगी। दादरी में लगभग 5 करोड़ की लागत से राजकीय कॉलेज का निर्माण, लगभग सवा करोड़ रुपए से मिहिर भोज इंटर कॉलेज दादरी में नए कक्ष का निर्माण, 60 लाख की लागत से मिहिर भोज पीजी कॉलेज में विज्ञान की लैब का निर्माण व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सीएसआर से 80 लाख की लागत से पब्लिक लाब्रेरी स्थापित कराई गई।
युवाओं के लिए हुए कार्य
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी विधायक तेजपाल नागर ने सराहनीय प्रयास किया है। उनके प्रयास से कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का 40 प्रतिशत कोटा निर्धारित हुआ। जिसका फायदा हजारों युवाओं को रोजगार के रूप में मिला। युवाओं को खेलों की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तेजपाल नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चिटहेरा गांव में स्टेडियम के निर्माण को स्वीकृति दिलाई। स्टेडियम का निर्माण लगभग 20 करोड़ की लागत से होगा।
बिजली के क्षेत्र में हुए विकास कार्य
विधायक तेजपाल नागर ने दादरी विधानसभा में बिजली की समस्या को दूर कराने के लिए लगभग 1 करोड़ 77 लाख रुपए से विकास कार्य कराए। इसमें प्रमुख रूप से दुरियाई गांव में 24 लाख से बिजली घर का निर्माण, हैबतपुर में 24 लाख से बिजली घर का निर्माण, बादलपुर में 24 लाख से बिजली घर का निर्माण, कुडीखेड़ा गांव में 20 लाख से बिजली घर का निर्माण, जैतवारपुर प्यावली में 20 लाख से बिजली घर का निर्माण, दादरी विधानसभा में विभिन्न स्थानों पर बिजली के पुराने तारों की जगह एबी केबिल का कार्य 50 लाख से सहित अन्य कार्य कराए गए।
