द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं डीसीपी महिला सुरक्षा व एडीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व में आज कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला बीट अधिकारियों द्वारा व्यापक महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

पांच टीमें बनाई गई
इस अभियान के तहत महिला सुरक्षा टीमों ने गांवों, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों और बाजारों में पहुंचकर महिलाओं एवं बच्चियों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्हें महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।

‘मिशन शक्ति’ व ‘शुभ मंगल योजना’ की दी गई जानकारी
अधिकारियों ने महिलाओं को श्मिशन शक्तिश्, श्शुभ मंगल योजनाश्, साइबर क्राइम की रोकथाम, और साइबर सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं तुरंत मदद ले सकें।

जागरूकता सामग्री का वितरण
महिला बीट अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं और बच्चियों को ‘मिशन शक्ति’ के पंपलेट वितरित किए और निम्नलिखित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

अपराध न सहें, आवाज उठाएं पुलिस की अपील
टीम द्वारा महिलाओं को यह भी समझाया गया कि किसी भी अपराध को चुपचाप सहना सही नहीं है, और उन्हें चाहिए कि किसी भी परेशानी की स्थिति में दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें ताकि उन्हें तत्काल सहायता मिल सके।