-शिक्षा व मंदिर के लिए दिया दान लोगों के बीच बना चर्चा का विषय
-1 मार्च को होनी है बेटी तान्या की शादी

द न्यूज़ गली, ग्रेटर नोएडा: आम आदमी के रूप में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले बॉबी भाटी की शहर में अपनी अलग पहचान है। बेटी की शादी पर सराहनीय पहल करते हुए उन्होंने शिक्षा व मंदिर के लिए एक करोड रुपए का दान दिया है। यह दान पूरे शहर में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। शहर के इतिहास में अभी तक इतना बड़ा दान किसी के द्वारा नहीं दिया गया है। बॉबी भाटी के द्वारा दिए गए दान को लोगों ने सराहा है। लोगों ने उन्हें और बेटी को आशीर्वाद दिया।

1 मार्च को है शादी
बॉबी भाटी की बेटी तान्या की शादी 1 मार्च को है। बॉबी के बेटे अर्जुन भाटी अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी है। शादी से पूर्व 23 फरवरी को लग्न सगाई का कार्यक्रम हुआ। तान्या की शादी दुजाना गांव में हो रही है। दुजाना गांव में प्राचीन सती निहाल दे मंदिर है। मंदिर में पूजा के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं। गांव में ही श्री गांधी इंटर कॉलेज भी है। बॉबी भाटी ने मंदिर और गांधी इंटर कॉलेज के लिए 51- 51 लख रुपए का दान लगन सगाई के दौरान दिया। बॉबी का कहना है कि शिक्षा सभी के लिए बहुत जरूरी है। ग्रामीण परिवेश के बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करें इसे देखते हुए दान दिया गया है।