द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: बीटा एक सेक्‍टर में स्थित टाटा स्टील ऑफिसर्स कॉलोनी में RWA का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्‍न हुआ। चुनाव में अध्‍यक्ष पद पर डॉ. सुकेन्द्र यादव ने जीत दर्ज की। वाइस प्रेसिडेंट पद पर मल्लिन राज भल्‍ला, सेकेट्री पद पर ब्रजेश शुक्‍ला व ट्रेजरार पद पर डॉ. संजीव कुमार सिंह ने जीत दर्ज की। सोसायटी के सभी लोगों ने RWA के नए पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि यह विजय केवल व्यक्तियों की नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक सदस्य के विश्वास, सहयोग और सामूहिक संकल्प की विजय है। चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी मतदाताओं, चुनाव अधिकारियों तथा सहयोगी सदस्यों का विशेष आभार, जिनकी निष्पक्षता और प्रतिबद्धता से यह निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सोसायटी के लोगों ने कहा नई टीम से अपेक्षा है कि वह पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और समावेशिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।