द न्यूज गली, नोएडा: थाना फेस-2 पुलिस ने हरियाणा पुलिस की मदद से वर्ष 2015 में लापता हुए एक बच्चे को 10 साल बाद सकुशल बरामद किया है। यह घटना पुलिस की सतर्कता और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। बच्चे को वापस पाने के बाद माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है।
यह हुई थी घटना
बच्चा दस साल पहले फेज 2 क्षेत्र के गेझाके छह नवंबर 2015 को लापता हो गया था। जिस दौरान बच्चा गायब हुआ था उसकी आयु 7 वर्ष के करीब थी। पुलिस ने करीब दस साल तक बच्चे की तलाश की। अब उसको सकुशल ढूंढ निकाला गया है।
घटनाक्रम
-28 मई 2025 थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद (हरियाणा) में एक बालक के अपहरण की एफआईआर दर्ज हुई।
-2 जून 2025 सूरजकुंड पुलिस ने अभियुक्त मंगल कुमार के कब्जे से अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया।
-पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास एक और बच्चा है, जिसे नोएडा से लाया गया था, परंतु उसका नाम अब बदल चुका है।
-थाना फेस-2 पुलिस की कार्रवाई: बच्चे की पहचान के लिए 10 वर्षों के अपराध रजिस्टर, याददाश्त रजिस्टर व गुमशुदा रजिस्टर का अवलोकन किया गया।
-पहचान की पुष्टि: बच्चे के शरीर पर दाहिने हाथ की एक ऊँगली कटी हुई और बायीं आँख के नीचे चोट का निशान पाया गया, जो उसके माता-पिता ने पहचान लिया।
-परिजनों से मिलन: बच्चे को उसके माता-पिता से मिलवाया गया, जिन्होंने भावुक होकर उसे गले से लगा लिया।
-कानूनी प्रक्रिया: बालक को (बाल कल्याण समिति) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और माननीय न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा।
-डीएनए मिलान: बालक और उसके पिता का डीएनए मिलान नियमानुसार कराया जाएगा।
पुलिस की सराहनीय कार्यवाही
थाना फेस-2 पुलिस की सतर्कता, मानवीय दृष्टिकोण, और अदम्य संकल्प के कारण एक खोए हुए बच्चे को 10 वर्षों बाद उसके परिजनों से मिलवाया गया। इस सराहनीय कार्यवाही के लिए डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने पुलिस टीम को 25,000 के इनाम से पुरस्कृत किया है।
