द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में तीन दिवसीय फैकल्‍टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रोग्राम का उद्देश्‍य कंप्‍यूटर, इंटरनेट तथा शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नए-नए बदलाव को समायोजित कर पाठ्यक्रम को व्‍यावहारिक व रोचक बनाना था। जिससे कक्षा में छात्रों की उपस्थिति अधिक रहे। प्रोग्राम के मुख्‍य वक्‍ता डाक्‍टर आस्‍था चौधरी, मोनिका शर्मा व अरविंद कौर पबला ने संस्‍थान में कार्य कर रहे सभी शिक्षकों को विभिन्‍न विषयों जैसे कक्षा प्रबंधन, कक्षा में विद्यार्थियों की सहभागिता व अन्‍य बातों को बहुत ही व्‍यावहारिक तरीके से समझाया गया। इस अवसर पर संस्‍थान के प्राचार्य डाक्‍टर ओमकार के शेट्टी ने कहा कि पाठ्क्रम को बनाने से पहले विद्यार्थियों की मनोदशा को समझना बहुत जरूरी है। पाठ्क्रम में आधुनिक तकनीक का इस्‍तमाल करते हुए विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार सरल भाषा में तैयार करना चाहिए, जिससे कक्षा के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़े। साथ ही उन्‍होंने कहा कि क्‍लास समाप्‍त होने के बाद विद्यार्थियों से फीडबैक जरूर लेना चाहिए। जिससे उनके सुझाव के अनुसार पाठ्क्रम में समय-समय पर बदलाव किया जा सके।