-तबीयत खराब होने पर परिवार के 4 सदस्यों को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
-परिवार ने खराब चिकन एग रोल देने का लगाया आरोप
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: शहर के प्रमुख जगतफार्म बाजार में रोशनी एग रोल के यहां से चिकन एग रोल खाना एक ही परिवार के 4 सदस्यों को भारी पड़ गया। चिकन एग रोल खाने के कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत खराब हो गई। उन्हें उल्टी, पेट में दर्द, मन खराब होने की दिक्कत हुई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दी गई। बीमार लोगों ने रोशनी एग रोल पर खराब एग रोल देने का आरोप लगाया है। पीडि़त परिवार का कहना है कि मामले की शिकायत खाद्य विभाग में की जाएगी।

पीड़ित ने बताया
सूरजपुर में स्थित लोटस पार्क सोसायटी में अनिल पासवान रहते हैं। उनका कहना है कि दो दिन पूर्व जगतफार्म में रोशनी एग रोल के यहां से उन्होंने 4 चिकन एग रोल खरीदा था। एग रोल खाने के कुछ देर बाद उनके साथ ही मोहक, अशनी की तबीयत भी खराब हो गई। उपचार के लिए सभी को सूरजपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद मंगलवार को सभी को छुट्टी दे दी गई। ज्ञात हो कि कुछ सप्ताह पूर्व मोमोज खाने से भी दादरी में एक ही परिवार के लगभग 10 लोगों की तबीयत खराब हो गई थी।

