द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 90 वां जन्मदिन भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उत्‍साह के साथ मनाया। गौतमबुद्ध नगर में स्थित कार्यालय चपरगढ़ में क्षेत्र के किसान-मजदूरों ने सुबह पूजा-हवन का आयोजन किया। हवन में कार्यकर्ताओं ने आहुति दी। बाद में ब्लड डोनेशन कैंप व भंडारे का आयोजन किया गया। यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह एवं एडीएमएलऐ बच्चू सिंह ने हवन में आहुति एवं पुष्प अर्पित किया। जन्‍मदिन पर पौधा रोपण भी किया गया। इस अवसर पर किसानों ने कहा कि जब तक सूरज-चांद रहेगा महेंद्र सिंह टिकैत का नाम रहेगा।

किसानों की लड़ी लड़ाई
इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्‍यक्ष पवन खटाना ने कहा किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसनों की बहुत सारी लड़ाई किसानों के हक के लिए लड़ी। जिससे किसानों का बहुत फायदा हुआ। आज हम उन्हीं के आदर्शों पर चलकर किसानों की लड़ाई को लड़ रहे हैं। इस मौके पर राजीव मलिक, सुरेंद्र नागर, राजाराम नंबरदार, रॉबिन नागर, विनोद शर्मा, सुनील प्रधान, चिराग बैसला, चाहत राम,अनित कसाना, अजीत अधाना, अमित जेंलदार, राजे प्रधान, बेगराज प्रधान, धनीराम, सुबे राम, सचिन कसाना, सचिन नागर, शमशाद सैफी, सतपाल, अर्जुन प्रधान, छोटू, संजय, सुरेंद्र सिंह नागर, संजीव, वीरपाल, गजेंद्र गर्ग, बेगराज प्रधान, राजेश, अशोक कुमार, धर्मपाल सिंह,गुलाब चौधरी, देवराज सिंह, बेली भाटी, ताराचंद, जगदीश, तेज सिंह, लाल यादव, राजू चौहान, बृजपाल सिंह, मनीष सिंह, ऋषि शर्मा, श्याम सिंह सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।