-भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता निकलेंगे तिरंगा यात्रा
-यात्रा में हजारों की संख्या में किसान होंगे शामिल
द न्यूज़ गली, ग्रेटर नोएडा: सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नई रणनीति बनाई है। जिसके तहत झाडे वाले मंदिर (परी चौक) परिसर में बैठक के बाद विशाल तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। 13 अगस्त को हजारों की संख्या में किसान बाइक से तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यात्रा जीरो प्वाइंट से शुरू होकर शहर व गांव के विभिन्न रास्तों से गुजरेगी। किसानों का कहना है कि सरकार से अपनी मांगों को शांतिपूर्ण प्रकार से मनवाने के लिए यात्रा निकाली जा रही है।
किसान हित में हो फैसला
पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर पूरे भारत में तिरंगा रैली को लेकर भारतीय किसान यूनियन ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट से बाइकों के साथ यमुना विकास प्राधिकरण, P3, कासना होते हुए पेरीफेरल, रामपुर, सिरसा टोल पर समापन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया तिरंगा यात्रा से से सरकार को एक संदेश देने का आह्वान है कि हम सभी किसान सरकार से शांतिपूर्ण अपनी मांगों को मांगते हैं। सरकारों को किसानों के हित में फैसला लेना चाहिए। इस मौके पर विनोद शर्मा, चिराग बैसला, चाहत राम, अनित कसाना,अजीत अधाना, अमित, राजे प्रधान, बेगराज प्रधान, धनीराम मास्टर, सुबे राम मास्टर, सचिन कसाना, सचिन नागर, शमशाद सैफी, सतपाल, अर्जुन प्रधान, छोटू, संजय, सुरेंद्र सिंह नागर, संजीव, वीरपाल, गजेंद्र गर्ग, बेगराज प्रधान, राजेश, अशोक कुमार सहित अन्य किसान मौजूद थे।
