
-सेक्टर ज्यू 3 में आयोजित की गई बैठक
-पानी का चार्ज बढ़ाने पर दर्ज कराया विरोध
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: पानी का चार्ज बढ़ाए जाने सहित सेक्टरों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के विरोध में फेडरेशन ऑफ़ आरडब्ल्यूऐज ग्रेटर नोएडा ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। बैठक में विभिन्न सेक्टरों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। निर्णय लिया गया कि जल्द ही फैडरेशन का एक प्रतिनिधि मंडल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी मांगों को उनके सामने रखेगा। मांगे न माने जाने पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
सदस्यों ने जताई नाराजगी
बैठक का आयोजन सेक्टर ज्यूँ 3 में किया गया। जिसकी अध्यक्षता मनोज भाटी व संचालन फैडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर ने किया। बैठक में शहर की विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी शामिल हुई। सब ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और शहर में पानी के बिलों में बढ़ोतरी, गार्बेज चार्ज , परिवहन व्यवस्था आदि पर विषयों पर चर्चा की। लोगों ने अधिकारियों की कार्यशाली का विषय भी उठाया। फेडरेशन के उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण प्रत्येक वर्ष पानी के शुल्कों में बढ़ोतरी कर रहा है, लेकिन पानी की सप्लाई आज तक ठीक नहीं हो पाई है। ऊपर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर वासियों पर गार्बेज चार्ज लगा रहा है। इन दोनों विषय पर फैडरेशन के द्वारा अपना विरोध पूर्व में ही दर्ज कराया जा चुका है। देवेंद्र टाइगर ने बताया कि सेक्टरों के विभिन्न विषयों पर जल्द ही फैडरेशन का प्रतिनिधि मंडल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से मिलेगा। बैठक में आलोक नागर,दीपक भाटी, जितेंद्र शर्मा, योगेंद्र मावी, राव कपिल भाटी, राजकुमार सरधना, युधिष्ठिर शर्मा, लोकेश चौहान, आरके दीक्षित, भुवनेश्वर गर्ग, अमित भाटी, सुरेंद्र शर्मा, देवराज सिंह नागर, संजय कसाना, एनपी सिंह, बॉबी भाटी, सूर्य तिवारी, विशाल शर्मा, आजाद सिंह, परितोष भाटी, अरविंद सिंह, रजनीश कुमार, प्रवीण यादव आदि लोग उपस्थित थे।