-फैडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूऐज ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किया प्रदर्शन
-मांग पूरी न होने पर बोर्ड बैठक के दिन तालाबंदी की चेतावनी

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सेक्‍टर के लोगों के हित में फैडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूऐज ने कावेरी बिल्‍डर को अपनी ताकत का एहसास कराया। बिल्‍डर के द्वारा डेल्‍टा एक सेक्‍टर की ग्रीन बेल्‍ट पर कब्‍जा किया जा रहा था। सेक्‍टर की आरडब्‍ल्‍यूए का कहना है कि बिल्‍डर ने प्राधिकरण के द्वारा ग्रीन बेल्‍ट में कराए जा रहे काम को भी रुकवा दिया गया था। सेक्‍टर की आरडब्‍ल्‍यूए ने फैडरेशन के नेतृत्‍व में कावेरी बिल्‍डर के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया। मांग की कि बिल्‍डर के कब्‍जे से ग्रीन बेल्‍ट को मुक्‍त कराया जाए। फैडरेशन ने चेतावनी दी यदि मांग पूरी नहीं होती है प्राधिकरण में एक सप्‍ताह बाद होने वाली बोर्ड बैठक में तालाबंदी की जाएगी।

ग्रीन बेल्‍ट अधिकार
फेडरेशन के महासचिव ऋषिपाल का कहना है कि पूरे शहर में बड़े स्तर पर व्यवसायिक भूखंडों का आवंटन किया गया है, जहां पर बिल्डर नियमों को ताक पर रख कर कार्य कर रहे हे। डेल्‍टा एक सेक्‍टर के आरडब्‍ल्‍यूए अध्‍यक्ष प्रमोद भाटी का कहना है कि पहले तो प्राधिकरण ने ग्रीन बेल्ट बताकर आवंटियों से लोकेशन चार्ज लिए ओर अब उसी ग्रीन बेल्ट को कुछ अधिकारी बिल्डर को सौंपना चाहते हैं। बॉबी भाटी व आलोक नागर का कहना है कि डेल्‍टा दो सेक्टर में भी बिल्डर खुले आम नियमों को ताक पर रख रहे हैं, सड़को पर बिल्डरों के कब्जे हैं। फैडरेशन के पूर्व महासचिव दीपक भाटी का कहना है कि फेडरेशन ऑफ़ आरडब्ल्यू ऐज ग्रेटर नोएडा ने घोषणा की है कि सेक्टर डेल्टा 1 की ग्रीन बेल्ट की ऊंची बाउंड्री वाल और अन्य सेक्टरों में नियमानुसार कार्य का निर्देश अगर प्राधिकरण नहीं देता है तो बोर्ड बैठक वाले दिन यानि एक सप्ताह बाद फेडरेशन पूरे शहर को जोड़कर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर तालाबंदी का कार्य करेगी। इस अवसर पर जितेंद्र शर्मा, योगेंद्र मावी,भुवनेश्वर गर्ग,विनय यादव,दीवान शर्मा, ठाकुर विजय सिंह,पंकज नागर,परितोष भाटी, सुधीर चौधरी, आजाद आधाना,अहलकार प्रधान, कृपाल भाटी, सुशील शर्मा,ठाकुर सुरेन्द्र सिंह, धीरज मीणा,सुबीर घोष, मुनेश चौधरी, मुनेश देवी,प्रेरणा भाटी,शर्मिला भाटी, सुरेश यादव,गोपाल नागर, धर्मवीर, पवन खारी, अजय वीर, राकेश शर्मा, दिनेश नागर, रामप्रकाश तिवारी, राजकुमार कसाना, सुनील भाटी, उदयभानु, कृपा शंकर, अनुराग दुबे, कमल सिंह ठाकुर, राजकुमार सहित अन्‍य लोग उपस्थित थे।