-जारचा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कलौंदा गांव में हुई महिला की हत्या
-पुलिस ने घटना में शामिल शाहरूख खान को धर दबोचा, कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद


द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव कलौंदा में पड़ोसी युवक शाहरूख ने विधवा महिला की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। सुबह तक इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा था। अब मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला के परिजन का आरोप है कि पूर्व में महिला के पति की हत्या हो चुकी है। अब उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई। यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि जिस पक्ष शाहरूख ने महिला की हत्या की है, उस पक्ष के लोग महिला की जमीन पर कब्जा करना चाहते है। इसका पीड़ित पक्ष द्वारा कई बार विरोध किया गया। इसी विरोध में पूर्व में पति की हत्या की गई थी। हालांकि पुलिस मामले को प्रेस प्रसंग का बता रही है।


पुलिस बोली, नरगिस से थे शाहरूख के संबंध
पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि महिला नरगिस के शाहरूख से संबंध थे। इसी बीच महिला के शाहरूख के अलावा किसी व्यक्ति से भी संबंध हो गए। आरोपी ने कई बार महिला को समझाने का प्रयास किया। महिला नहीं मानी तो बीती रात फोन पर भी विवाद हुआ पर महिला नहीं मानी। एक बजे युवक महिला के घर आया और महिला का चाकू से गला काटकर घायल कर मौके से फरार हो गया। स्वजन ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


सास व बड़ी बेटी बनी चश्मदीद गवाह
पुलिस के अनुसार महिला के पांच बच्चे है। घटना के समय महिला की सास व बडी बेटी जगी हुई थी। दोनांे घटना के चश्मदीद गवाह है। आरोपी शाहरुख शादीशुदा है उसके दो बच्चे है। वह मजदूरी का काम करता है और पड़ोस में रहता है।


क्या बोले एडीसीपी

एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी शाहरूख को पकड़ लिया गया है। आगे की जांच मामले में की जा रही है। महिला रिश्ते में आरोपी की चाची थी।