-नेपाली मूल के तीन अभियुक्त सहित 6 को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
-आरोपितों के द्वारा काल सेंटर की आड़ में की जाती थी सट्टेबाजी
द न्यूज गली, नोएडा: पिछले लंबे समय से जिले के विभिन्न स्कूलों को धमकी भरे मेल मिल रहे थे। स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी जाती थी। मामले की जांच चल रही थी। धमकी भरा मेल भेजने वाले आरोपितों को गिरफ्तार करने में एसटीएफ टीम को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक आरोपित नेपाल का रहने वाला है। आरोपितों के द्वारा काल सेंटर की आड़ में सट्टेबाजी कराई जाती थी। एसटीएफ ने सभी के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
आस्ट्रेलिया से की है पढ़ाई
एडिशनल एसी एसटीएफ नोएडा राजकुमार मिश्र बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम और शाहबेरी क्षेत्र में रहकर कॉल सेंटर की आड़ में आरोपितों के द्वारा अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का संचालन किया जाता था।गैंग का मास्टर माइंड अमीष मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। उसने 2019-20 में ऑस्ट्रेलिया से बीबीए की पढ़ाई की थी। गिरफ्तार अन्य सदस्यों ने MBA और इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है। गैंग में पढ़े-लिखे युवाओं द्वारा संगठित तरीके से साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। जांच में पता चला है कि अमीष जंग कारकी, लेखनाथ शर्मा, केदारनाथ तीनों नेपाल के रहने वाले हैं। इनके द्वारा अनंत कुमार, दिव्याशु और साहिल कुमार के साथ मिल कर सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जोड़ते थे और उन्हें साइबर ठगी की ट्रेनिंग देते थे।
विभिन्न स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल प्राप्त होते थे। जांच में सामने आया कि नोएडा के स्कूलों को जो धमकी भरे मेल भेजे गए थे, उनमें इस्तेमाल किया गया रिकवरी ईमेल आईडी, इसी गिरोह के पास से बरामद मोबाइल फोन में लॉगिन था।
