-बैंडबाजे के साथ सज धजकर निकली बारात
-सभी जोड़ों को दिया गया गृहस्‍थी का 325 से अधिक उपहार

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ओपा फाउंडेशन के द्वारा कासना में धूमधाम के साथ सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। आयोजन में 25 जोड़े दांपत्‍य जीवन में बंधे। मौके पर पहुंचकर पूर्व राज्‍यपाल कलराज मिश्रा ने सभी जोड़ों को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में शहर के लोगों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई व नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया। ज्ञात हो कि समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल और पूनम अग्रवाल अपनी शादी की वर्षगांठ पर पिछले 5 वर्ष से लगातार यह आयोजन कर रहे हैं। जिसमें अब तक 108 कन्यायों का विवाह संपन्न कराया गया है।

धूमधाम से निकली बारात
सामूहिक विवाह में शादी की सभी रस्‍मों का आयोजन धूम धाम के साथ किया गया। सभी दुल्‍हों की बारात अलग-अलग निकली। बारात के लिए घोड़ा बग्‍गी को विशेष रूप से सजाया गया था। सभी 25 दूल्हे की बारात घोड़ा बग्गी में बैठकर जय किसान खल भंडार साईट 4 से शुरू होकर बैंड बाजे ,ढोल नगाड़े और आतिशबाज़ी के साथ विवाह स्थल पर पहुँची। विवाह स्थल पर पहुचे सभी दूल्हों का गेट पर पूनम अग्रवाल और अन्य महिलाएँ द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विवाह की रस्‍म के लिए आयोजन स्‍थल पर अलग-अलग मंडप बनाए गए थे। इस अवसर पर ओमप्रकाश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मनोज सिंघल, अनुज सिंघल, अमन अग्रवाल, क्रति अग्रवाल , आकाश अग्रवाल, राशि अग्रवाल, मंजीत सिंह, हरेंद्र भाटी, आलोक सिंह, मुकुल गोयल सहित अन्‍य लोग उपस्थित थे ।