-थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ठग को किया गिरफ्तार
-ठग को आम्रपाली सोसाइटी से किया गया गिरफ्तार

द न्‍यूज गली, नोएडा: सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर विदेश में सस्‍ते टूर एंड ट्रेवेल का विज्ञापन देखकर आकर्षित होने वाले लोगों के लिए यह खबर अहम है। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जिसके द्वारा लुभावने विज्ञापन देकर ठगी की जाती थी। ठग के द्वारा विदेश में अच्‍छा टूर पैकेज दिलाने के नाम पर लोगों से 12 लाख रुपए की ठगी की जा चुकी थी। साइबर क्राइम पुलिस ने ठग आदित्य राज को आम्रपाली सोसाइटी से गिरफ्तार किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ऐसे करता था ठगी
थाना साइबर क्राइम पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इनपुट की मदद से टूर एंड ट्रेवल पैकेज देने के नाम पर ठगी करने वाले आदित्य गिरफ्तार किया गया है। उसके द्वारा विभिन्न देशो जैसे सिंगापुर, नेपाल, वियतनाम, यूरोप आदि में Complete Tour and Travel Package देने के नाम पर फेसबुक, इंस्टाग्राम तथा गूगल के माध्यम से ऐड चलाकर लोगों को प्रलोभित किया जाता था। विभिन्न पैकेज के संबंध में जानकारी देकर बुंकिग कन्फर्म बताकर उनसे अपने बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर करा ली जाती थी। पैसा आने के बाद बुक किए गए टिकट को कैंसिल कराकर रिफंड प्राप्त कर लिया जाता था। ठग के पास से पुलिस ने 3 मोबाइल फोन व 1 लैपटॉप बरामद किया है।