-पूर्व में आयोजित कई परीक्षा में करा चुके थे फर्जीवाड़ा
-गैंग के कुछ सदस्यों को STF पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: SSC की ऑनलाइन परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग के एक सदस्य को STF ने राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान लोकेश के रूप में हुई है। गैंग के कुछ सदस्यों को एसटीएफ ने हाल ही में ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया था। लोकेश के पास से एसटीएफ ने 63 आईडी, मैमोरी कार्ड, केबल सहित अन्य सामान बरामद किया है। आरोपितों के द्वारा पूर्व में आयोजित विभिन्न परीक्षा में फर्जीवाड़ा किया जा चुका है।
Greater Noida: SSC की ऑनलाइन परीक्षा में फर्जीवाड़ा कराने वाले लोकेश को STF ने राजस्थान के अलवर से किया गिरफ्तार @noidapolice @uppstf pic.twitter.com/RDXUN6Vxlp
— The News गली (@The_News_Gali) July 31, 2026
जैमर को देते थे चकमा
यूपी स्पेशल टास्क फोर्स के एएसपी राज कुमार मिश्रा ने बताया कि लोकेश के द्वारा हैकर्स और परीक्षा केंद्रों के मालिकों को मॉडिफाइड TFT स्क्रीन बनाकर सप्लाई करता था, जिससे परीक्षा केंद्र के बाहर बैठा सॉल्वर पूरा पेपर हल कर सके। यह गैंग परीक्षा केंद्र पर लगे जैमर्स को चकमा देकर लाइव स्क्रीन बाहर स्ट्रीम करता था, जिससे बाहर बैठा सॉल्वर पेपर हल कर देता था। उन्होंने बताया कि 22 मई को STF की नोएडा टीम ने ग्रेटर नोएडा स्थित बालाजी डिजिटल ज़ोन परीक्षा केंद्र पर छापेमारी कर 7 अभियुक्तों को 50 लाख नकद और प्रॉक्सी सर्वर के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद 16 जुलाई को पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ में अलवर निवासी लोकेश का नाम सामने आया, जो इस गैंग को मॉडिफाइड स्क्रीन की सप्लाई कर रहा था। लोकेश को गिरफ्तार कर थाना नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में बीएनएस (BNS) और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है। ऑनलाइन परीक्षाओं में टेक-हैकिंग का यह मामला कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैमर को भी चकमा देने के लिए इतना बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था। जांच में सामने आया है कि लोकेश के द्वारा UP, दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हैकिंग डिवाइस सप्लाई करता था।



