-आरोपित के बैंक खाते में मिले ठगी के 60 लाख रुपए
-आरोपित के 14 साथी पूर्व में ही भेजे जा चुके हैं जेल
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: थाना साइबर क्राइम पुलिस को ठगी के एक आरोपित को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर शेयर मार्केट मे इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने का झांसा देकर धोखाधड़ी से 3,26,00,000 रुपये की ठगी की थी। आरोपित के 14 साथी पूर्व में ही जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपित के बैंक खाते में ठगी के 60 लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपित की पहचान बन्टी कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना साइबर क्राइम नोएडा में मु0अ0सं0-54/2025 धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनस व 66 डी आइटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
साइबर जागरूकता संदेश
लगातार होने वाले साइबर ठगी के मामले को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने जागरुकता संदेश जारी किया है। पुलिस का कहना है कि साइबर से सम्बन्धित किसी समस्या के लिये साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 अथवा साइबर क्राइम की वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें। कभी भी व्हाट्सएप कॉल पर आए फर्जी इन्वेस्टमेंट आफ़र पर विश्वास न करें। किसी भी अनजान लिंक को ओपन न करें। किसी अनजान को अपना आधार की आईडी, पेन कार्ड या बैंक खाता की जानकारी न दें।
