-अनुच्छेद 352 का किया गया था दुरुपयोग
-भाजपा नेताओं ने कहा संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था काम

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर के जिला कार्यालय पर आपातकाल पर सत्याग्रह प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी एवं जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने किया। साथ ही आपातकाल पर पत्रकार वार्ता का आयोजन दादरी विधायक तेजपाल नागर के कैंप कार्यालय ईटा एक सेक्‍टर में किया गया। इस अवसर पर मान सिंह गोस्वामी कहा कि 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति  का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोप दिया था। 
इंदिरा गांधी की कांग्रेस सरकार ने संविधान को दरकिनार कर एक अलोकतांत्रिक कृत्य से देश में आपातकाल लगाया। आपातकाल में प्रेस की स्वतंत्रता छीन ली गई विपक्ष को जेल में डाल दिया गया। इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति  की आड़ लेकर अनुच्छेद 352 का दुरुपयोग कर संविधान की आत्मा को कुचलने का काम किया।

किया गया विवश
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि इंदिरा गांधी की सरकार ने देश की कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका तीनों स्तंभों को बंधक बनाकर सत्ता के आगे घुटने टेकने को मजबूर कर दिया था। प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला हुआ,  अखबारों के कार्यालय कि बिजली काट दी गई और पत्रकारों को जेल में डाल दिया गया था। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि आपातकाल के दौरान एक परिवार को संविधान से ऊपर रखने वाली कांग्रेस ने परिवारवाद की प्रयोगशाला बना दिया था। इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, वीरेन्द्र भाटी, मंडलाध्यक्ष अर्पित तिवारी, धीर राणा, विचित्र तोमर, मनवीर नागर, अमन कौशिक, अशोक रावल, विजय रावल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।