-9 जुलाई को पौधा रोपण का मनाया जा रहा महा अभियान
-अभियान में जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ आम जन ने भी लगाए पौधे

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 39 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्‍य रखा गया है। अभियान के तहत गौतमबुद्ध नगर में 11 लाख 68 हजार 300 पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लगाने की जिम्‍मेदारी विभिन्‍न विभागों को दी गई है। अभियान में जन प्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों व आम जन ने भी शिरकत की। लोगों ने अपने आस-पास ग्रीन बेल्‍ट के साथ ही गार्डेन में भी मां के नाम एक पौधा लगाया। साथ ही पौधे लगाने के लिए लोगों को भी प्रेरित किया।

सभी बने प्रतिभागी
पौधा रोपण अभियान में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण के साथ ही वन विभाग, पर्यावरण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, उद्योग विभाग सहित अन्‍य विभाग के लोगों ने शिरकत की। साथ ही कॉलेज, स्‍कूल, औद्योगिक इकाइयों व अन्‍य स्‍थानों पर भी पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि अभियान के तहत जो पौधे लगाए जा रहे हैं उनकी सुरक्षा के लिए भी विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और नियमित रूप से उनकी देखरेख की जाए। ताकि रोपित किए गए पौधों को सुरक्षित रखा जा सके। चलाए जा रहे अभियान के तहत ही जिले में नंदन वन, ग्राम्य वन एवं आयुष वन की स्थापना भी की गई।