-राजनीतिक हस्तियों के साथ ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी होंगे मुख्य अतिथि
-विभिन्न क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले छात्रों को किया जाएगा सम्मानित
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी ग्रुप स्थापना के 25 वें बसंत में प्रवेश कर रहा है। 240 छात्रों से शुरू हुआ सफर आज 10 हजार छात्रों तक पहुंच गया है। प्रबंधन के द्वारा 25 वें स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए भव्य इंतजाम किया गया है। 13 से 18 फरवरी तक कॉलेज परिवर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कॉलेज के उन छात्रों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा जिनके द्वारा शिक्षा, खेल या अन्य किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। 6 दिनों तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राजनीतिक हस्तियों के साथ ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मुख्य अतिथि होंगे।
Greater Noida: जीएनआईओटी ग्रुप के द्वारा 13 से 18 फरवरी तक मनाया जाएगा 25 वां स्थापना दिवस समारोह। आयोजन के बारे में प्रबंधन के द्वारा दी गई जानकारी @AKTU_Lucknow @EduMinOfIndia @swadesh8163 @GreaterNoidaW @GNIOTCollege pic.twitter.com/8q0Le7coBs
— The News गली (@The_News_Gali) February 12, 2026
इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन
कॉलेज में आयोजित प्रेसवार्ता में जीएनआईओटी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष, गौरव गुप्ता, सीईओ जीआईएमएस स्वदेश कुमार सिंह, निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता, ग्रुप रजिस्ट्रार, अनिल माधवाल, टीएन चौरसिया- वीपी (पी आर) और प्रिंसिपल, जीआईपीएस डॉ. सविता मोहन ने स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस एवं सामूहिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैराथन का आयोजन किया जाएगा। छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली का संदेश देंगे। आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में 500 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य है। पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए सिल्वर जुबली बॉटनिकल पार्क का उद्घाटन किया जाएगा। इसमें औषधीय, सजावटी एवं पर्यावरणीय महत्व के पौधों का रोपण किया जाएगा। टीम भावना, अनुशासन एवं खेल भावना के विकास हेतु विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उद्योग जगत के एचआर विशेषज्ञों एवं शिक्षाविदों के साथ संवाद स्थापित कर कौशल विकास, रोजगार अवसरों एवं उद्योग–शिक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने पर चर्चा की जाएगी।पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाकर अनुभव साझा करने एवं वर्तमान छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करने का अवसर दिया जाएगा। यह आयोजन संस्थान और एलुमनी के संबंधों को और मजबूत करेगा। नेकी की दीवार पहल के माध्यम से संस्थान समूह द्वारा खाद्य सामग्री, वस्त्र, इलेक्ट्रिकल उपकरण तथा अन्य उपयोगी वस्तुओं को दान स्वरूप एकत्रित किया गया है। सभी सामग्री जरूरतमंद एवं वंचित लोगों के जीवन में सहायक सिद्ध होंगी और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। 18 फरवरी को संस्थापक दिवस का मुख्य समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले फैकल्टी, स्टाफ, छात्र एवं एलुमनी को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। चेयरमैन डॉ राजेश गुप्ता जी ने अपने संबोधन में कहा कि रजत जयंती समारोह केवल एक स्मृति आयोजन नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्षों की निरंतर उत्कृष्टता, नैतिक नेतृत्व, नवाचार एवं सामाजिक प्रतिबद्धता का उत्सव है। पिछले 25 वर्षों में जीएनआईओटी समूह एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान के रूप में उभरा है, जिसने कुशल पेशेवरों, जिम्मेदार नागरिकों एवं भविष्य के नेताओं का निर्माण किया है।

