-राज्‍यपाल ने चिकित्सा मनोविज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान पर दिया जोर
-सम्‍मेलन में देश-विदेश के 1500 से अधिक लोगों ने लिया हिस्‍सा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा:गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 51वें राष्ट्रीय वार्षिक चिकित्सा मनोविज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में लगभग 1500 लोगों ने देश विदेश से भाग लिया। जिसमें प्रमुख रूप से जर्मनी, थाईलैंड, श्रीलंका, इटली एवं यूएई से आए सभी मनोवैज्ञानिकों ने अपने विचार रखे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। राज्‍यपाल ने चिकित्सा मनोविज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान पर दिया जोर। कार्यक्रम की शुरुआत सम्मेलन आयोजक डॉ. आनंद प्रताप सिंह, विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान एवं मानसिक स्वास्थ्य विभाग, के स्वागत संबोधन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह ने सम्मेलन की प्रासंगिकता एवं इसके शैक्षणिक महत्व पर प्रकाश डाला। सम्मेलन की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने चिकित्सा मनोविज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार एवं ज्ञान-विनिमय की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।