द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (फार्मेसी) ग्रेटर नोएडा एवं दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू), नई दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से 4 एवं 5 अप्रैल-2026 को नियुक्ति 2026 — बिगेस्ट जॉब फेस्ट रोजगार महाकुंभ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह नियुक्ति का 10.0 संस्करण है, जो फार्मेसी क्षेत्र में देश के सबसे बड़े रोजगार महाकुंभ के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। जहां पर देशभर के विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। इस मेगा प्लेसमेंट फेस्ट में 50 से अधिक राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी। जिसमें प्रमुख रूप से सन फार्मा, सिप्ला, अल्केम लेबोरेट्रीज, अक्यूम्स, जुबिलेंट बायोसिस, मैनकाइंड, एमिल, हमदर्द, सिस्टोपिक, अपोलो हॉस्पिटल्स, यथार्थ हॉस्पिटल, फेलिक्स हॉस्पिटल सहित अनेक अग्रणी संस्थान शामिल हैं। यह कंपनियाँ रिसर्च एंड डेवलपमेंट, प्रोडक्शन, मैन्युफैक्चरिंग, क्वालिटी कंट्रोल, क्वालिटी एश्योरेंस, ड्रग रेगुलेटरी अफेयर्स, फार्माकोविजिलेंस, क्लिनिकल रिसर्च, सेल्स-मार्केटिंग तथा मेडिकल कोडिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक करियर अवसर प्रदान करेंगी।
हजारों युवा होंगे शामिल
रोजगार महाकुंभ की खास बात यह है कि इसमें देश-विदेश की नामी कंपनियों का जमावड़ा होगा। जो युवाओं को विविध क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। नियुक्ति 2026 के माध्यम से जहाँ एक ओर हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर उद्योग जगत को नई ऊर्जा और कुशल टैलेंट प्राप्त होगा। मेगा इवेंट से पूर्व 2 एवं 3 अप्रैल 2026 को लॉयड कैंपस-1 में दो दिवसीय प्री-इवेंट स्किल डेवलपमेंट एवं प्लेसमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को कम्युनिकेशन स्किल्स, प्रोफेशनल ड्रेसिंग एटीकेट्स, ग्रुप डिस्कशन, रिज्यूमे राइटिंग, इंटरव्यू स्किल्स एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे प्लेसमेंट के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। जॉब फेस्ट के लिए देशभर के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण हेतु आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं:
https://lloydpharmacy.edu.in/niyukti.html । साथ ही, फार्मेसी के पूर्व छात्र भी इसमें भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

