-फेडरेशन के सदस्‍यों को मिली बड़ी कामयाबी
-सीईओ ने कुछ अन्‍य मांगों को भी पूरा करने का दिया आश्‍वासन

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: शहर के हजारों आवंटियों को बुधवार को बड़ी राहत मिली है। यह राहत पानी के बिल में इस वर्ष बढ़ोत्‍तरी न करने के ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ द्वारा की गई घोषणा के बाद मिली है। पानी का बिल न बढ़ाने की मांग के समर्थन में बुधवार को फेडरेशन ऑफ़ आरडब्ल्यू ऐज का 7 सदस्‍यीय प्रतिनिधि मंडल पूर्व महासचिव दीपक भाटी के नेतृत्‍व में प्राधिकरण के सीईओ से मिला। दीपक भाटी ने बताया कि सीईओ ने आश्‍वासन दिया है कि पानी के बिल में इस वर्ष बढ़ोत्‍तरी नहीं की जाएगी। फेडरेशन ने सीईओ का आभार जताया।

यह भी दिया आश्‍वासन
फेडरेशन ऑफ़ आरडब्ल्यू ऐज ग्रेटर नोएडा ने सीईओ को बताया कि पानी के बिलों की बढ़ोत्तरी गलत है। कहा कि ग्रेटर नोएडा शहर में पानी के बिल नोएडा ,गाजियाबाद से भी ज्यादा हो गए हैं। पूर्व के बोर्ड बैठक के आदेश से निरंतर शहर में पानी के बिलों में बढ़ोत्तरी हो रही है जो सरासर गलत हे। दीपक भाटी ने बताया कि सीईओ ने सभी बातों को सुना ओर संबंधित विभाग के लोगों को बुलाया और फेडरेशन को आश्वस्त किया कि हम अबकी बार पानी के बिलों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं करेंगे। फेडरेशन ने मांग की पिछले दो वर्ष से पानी के बिलों को लेकर विवाद है, इसलिए आवंटी पानी का बिल जमा नहीं कर पा रहे हे। जिससे आवंटियों के ऊपर बहुत ब्याज बढ़ गया है। मांग की कि पानी के बिल जमा करने के लिए ओटीएस स्कीम लाई जाए और पुराने आदेश को खारिज किया जाए। दीपक भाटी ने बताया कि सीईओ ने तीनों ही विषयों पर आश्वासन दिया है। इस अवसर पर महासचिव ऋषिपाल सिंह, आलोक साध,प्रमोद भाटी,सुधीर चौधरी, पंकज नागर,अरुण बतिस्ता मौजूद थे ।