द न्यूज गली, नोएडा : सेक्टर 142 कोतवाली पुलिस ने गायब हुए दो बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजन को सौंप दिया है। दोनों बच्चों को वापस पाकर परिजन के चेहरे पर खुशी वापस लौट आई है। बच्चों के गायब होने के बाद परिजन बेहद परेशान थे। पुलिस की तत्परता से दोनों बच्चों को बरामद कर परिजन को सौंपा गया है।

रात 9 बजे मिली सूचना
सोमवार रात 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो बच्चे जिनकी उम्र आठ व छह वर्ष है। दोनों बिना बताए घर से कही चले गए है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चो को सकुशल ढूंढने हेतु वादी के घर के आस पास से पूछताछ की गयी एवं क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरो को चैक करते हुए अन्य सम्भावित स्थानो पर गुम हुए बच्चों को तलाश किया गया। अथक प्रयास उपरान्त दोनों बच्चों को ग्राम इलाहाबास से सकुशल ढूंढ लिया गया तथा गुम हुए बच्चों को सकुशल उनके माता पिता के सुपुर्द किया गया। परिजनों व स्थानीय व्यक्तियों द्वारा थाना सेक्टर 142 पुलिस की सराहना करते हुये हृदय से धन्यवाद किया गया।