
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : थाना सूरजपुर पुलिस ने ग्राम साकीपुर में शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और 2 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए है। घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए थे। दोनों हलवाई का काम करते हैं।
बिसरख के शिवम ने की थी फायरिंग
रविवार को थाना सूरजपुर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर ग्राम साकीपुर के आर्शीवाद गैस्ट हाउस में हुई हर्ष फायरिंग के बाद आरोपी शिवम को गिरफ्तार किया है। वह बिसरख का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से अवैध पिस्टल और 2 जिन्दा कारतूस बरामद किए है। घटना में दो व्यक्ति घायल हुए थे जिनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।