-चार साल से रह रहे लोगों की नहीं हो रही थी रजिस्‍ट्री
-बिल्‍डर को पूरा पैसा देने के बाद भी परेशान थे निवासी

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मंत्रा वन सोसायटी के निवासियों को बड़ी जीत मिली है। निवासियों के द्वारा दायर की गई याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि याचिका दायर करने वाले 39 लोगों की रजिस्‍ट्री 90 दिन में कराई जाए। निवासियों का कहना है कि बिल्‍डर को 4 साल पहले पूरा पैसा दे दिया था लेकिन रजिस्‍ट्री नहीं हो रही थी। बिल्‍डर प्रबंधन से लगातार मांग करने के बाद न्‍यायालय का दरवाजा खटखटाया था। न्‍यायालय का आदेश आने के बाद सोसायटी के लोगों में खुशी है। न्‍यायालय के आदेश से दूसरी सोसायटी के उन लोगों को भी बल मिला है जो लोग रजिस्‍ट्री नहीं होने से परेशान हैं।

निवासियों का कहना
सोसायटी निवासी पुनीत, अमित गुप्ता, कीर्ति शुक्ला, विकास सिंह, केदारनाथ , प्रसन्नजीत सेन व अन्‍य ने बताया कि सोसायटी में बने 3 टावरों में 500 से अधिक फ्लैट हैं। 4 साल से सोसायटी में रह हैं, फ्लैट का पूरा पैसा बिल्‍डर को दिया जा चुका है। लगातार मांग करने के बाद भी बिल्‍डर के द्वारा रजिस्‍ट्री नहीं कराई जा रही थी। बिल्‍डर पर धरना-प्रदर्शन का भी असर नहीं हो रहा था। मामले में सोसायटी के 39 लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में बिल्‍डर के साथ ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को भी पार्टी बनाया था। न्‍यायालय ने याचिका दायर करने वालों की रजिस्‍ट्री 90 दिन में कराने का आदेश दिया है।