-पहले दिन विभिन्‍न टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले
-खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सेक्‍टर अल्‍फा वन स्थित सेंट जोसफ स्‍कूल में बालिका वर्ग की सीआईएससीई राष्‍ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ विद्यालय के विद्यार्थियों के रंगारंग कार्यक्रम तथा सभी आए हुए खिलाड़ियों के अभिमुख प्रयाण (मार्च पास्ट) के साथ हुआ। शुभारंभ के अवसर पर देश के वर्तमान अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हर्ष डागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। हर्ष डागर 2022 में अंडर -18 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली बास्केटबॉल टीम एवं सीनियर बास्केटबॉल टीम के कप्तान रह चुके हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी व विद्यालय के प्रबंधक एंड्रयू कोरिया ने मुख्य अतिथियों के साथ मिलकर प्रतियोगिता के ध्वजारोहण कर आरंभ करने की घोषणा की।

इन टीमों ने दर्ज की जीत
तीन दिवसीय प्रतियोगिता 27 से 29 अगस्त तक चलेगी।
प्रतियोगिता में 90 प्रशिक्षक अपने 540 होनहार खिलाड़ियों को लेकर उनका खेल कौशल दिखाने के लिए आए हुए हैं। इन सभी की प्रतिभा का सही आकलन करने के 15 निर्णायक दल के सदस्य भी बुलाये गए हैं। पहले दिन हुए मुकाबले में आंध्र प्रदेश- तेलंगाना बनाम महाराष्ट्र, U-19, में आंध्र प्रदेश-तेलंगाना टीम विजयी (30-12) से जीती। उड़ीसा बनाम बिहार झारखंड, U -19 में बिहार झारखंड की टीम विजयी (24-8)रही। केरल बनाम उत्तर पूर्वी क्षेत्र, U -19, केरल विजयी (16-5), उत्तराखंड बनाम छत्तीसगढ़, U -19, उत्तराखंड विजयी (19-3), तमिलनाडु, पांडिचेरी, अंडमान & निकोबार बनाम उत्तर बंगाल, उत्तर पूर्वी क्षेत्र, U -19 , तमिलनाडु विजयी (26-5), मध्यप्रदेश बनाम उत्तर प्रदेश, U -19, उत्तर प्रदेश विजयी (47-3), कर्नाटक बनाम उतर भारत, U -19, कर्नाटक विजयी (53-12), केरल बनाम कर्नाटक व गोआ, U – 17, कर्नाटक व गोआ विजयी (24-6)
,उत्तर पूर्वी क्षेत्र बनाम उत्तराखंड, U – 17, उत्तराखंड विजयी (18-00),महाराष्ट्र बनाम उत्तर बंगाल व उत्तर पूर्वी क्षेत्र, U -17, महाराष्ट्र विजयी (28-6), उत्तर भारत व उत्तर बंगाल बनाम आंध्र प्रदेश व तेलंगाना, U -17, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना विजयी (24-5) रही।