द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: हिमाचल जन कल्याण समिति ग्रेटर नॉएडा द्वारा वर्ष एवं लोहड़ी मिलन समारोह का आयोजन रामईश कॉलेज में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। समिति की महिलाओं तथा बच्चों ने हिमाचली गीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर दिल्ली के हिमाचली कलाकारों द्वारा हिमाचल की नाटी प्रस्तुत कीl स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोनाली गुप्ता द्वारा फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। सभी अतिथियों को समिति द्वारा हिमाचली कैप पहनाकर सम्मानित किया गया तथा होनहार बच्चों को, सामाजिक कार्यकर्ताओं, रक्तदानी सदस्यों को पुस्कृत किया गयाl कार्यक्रम के अंत में सैंकड़ो लोगों ने हिमाचली धाम का लुत्फ उठायाl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केके सकलानी, प्रभारी हिमाचल प्रकोष्ठ बीजेपी दिल्ली तथा रामईश के चेयरमैन डॉ आरसी शर्मा एवं दिल्ली एनसीआर की अलग अलग संस्थानों के प्रतिनिधि, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट ग्रेटर नॉएडा के पदाधिकारी थे।