-हिन्दू समाज एवं हिन्दू सम्मेलन समिति के द्वारा किया गया आयोजन
-कार्यक्रम में उपस्थित वक्‍ताओं ने रखे अपने विचार

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: हिन्दू समाज एवं हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में सेक्टर पी-3, बारात घर के पास हिंदू एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित, सशक्त एवं वैचारिक रूप से जागरूक करना था। इस अवसर पर मेरठ प्रांत के प्रांत प्रचारक अनिल ने कहा कि सनातन केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। सनातन मूल्यों ने ही इस राष्ट्र को संस्कार, सह-अस्तित्व और राष्ट्रभाव दिया है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवेश कुमार ने कहा कि  आज समय की आवश्यकता है कि हिन्दू समाज जाति, वर्ग और क्षेत्रीय भेद से ऊपर उठकर एकजुट हो। संगठित हिन्दू समाज ही भारत की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय सुरक्षा का सबसे मजबूत आधार है।

नुक्‍कड़ नाटक का मंचन
समापन सत्र में पुष्पेंद ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, कलाकारों, आयोजन समिति के सदस्यों तथा उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही ऐसे आयोजन अपने उद्देश्य को पूर्ण कर पाते हैं। सम्मेलन में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत रुद्राक्ष बैंड द्वारा भजन-क्लबिंग, देवी दुर्गा दर्शप्रहरीणी नृत्य-नाटिका तथा प्रसिद्ध गायक श्रेयस शुक्ला की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजन समिति ने बताया कि सम्मेलन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए ग्रेटर नोएडा के 12 प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। आयोजन समिति में सुनील त्यागी, पुष्पेंद्र तथा परितोष भाटी ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में संगठित हिन्दू, सशक्त राष्ट्र के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र, अमित भाटी, डीपी सिंह, देवेंद्र भाटी, अश्वनी, रविंद्र, सुदेश भाटी सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।