-छात्रों ने लिया शिक्षकों से आशीर्वाद
-गले मिलकर एक-दूसरे को दी होली की बधाई

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नालेज पार्क स्थित एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बुधवार को होली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। इससे उत्सव का माहौल और भी खुशनुमा हो गया। छात्रों और शिक्षकों ने एक साथ मिलकर होली का आनंद लिया। सभी ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कॉलेज की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और होली को उत्साह और समझदारी से मनाने का संदेश दिया।  कहा कि होली खेलें और अपना और पर्यावरण का ध्यान रखें।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
छात्रों ने पारंपरिक संगीत और नृत्य के साथ होली खेली, जिससे परिसर में सांस्कृतिक रंगों की छटा बिखरी। हर्बल रंगों का उपयोग किया गया, जिससे पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। संस्थान के अधिकारियों ने सभी को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने के लिए प्रोत्साहित किया। विभिन्न विभागों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिससे उत्सव में चार चांद लग गए। उत्सव एकता और भाईचारे का प्रतीक रहा, जिसने सभी को एक साथ बांधे रखा। इस अवसर पर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डाक्‍टर एसके दुबे, सुनील कुमार मिश्रा, आलोक सिंह, डाक्‍टर मनोज कुमार सिंह,  सतीश कुमार वर्मा,  डाक्‍टर अजय कुमार तिवारी, डाक्‍टर अजीत किरण कौर, एचआर हरिओम शर्मा, प्लेसमेंट हेड डाक्‍टर मुक्ता जोशी सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।