द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी ने पीडीए जन पंचायत पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को गामा-1 सेक्टर में समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मनोज भाटी के संयोजन में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी एवं संचालन इंजीनियर गजेंद्र यादव ने किया। सुधीर भाटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा कि डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार इस सरकार की उपलब्धि है। केंद्र और प्रदेश की सरकारें निजीकरण को बढ़ावा दे रोजगार को खत्म कर रही है।

सपा ने किया था विकास
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश के विकास के लिए का उत्कृष्ट काम किये गए थे। सपा सरकार में नोएडा-ग्रेटर नोएडा शहर ने विकास के नए आयाम स्थापित किए थे, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद से यह शहर विकास की दृष्टि में काफी पिछड़ गया है। पूरे शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, सेक्टरो के हालात खस्ता है। मनोज भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार देश के संविधान से छेड़छाड़ कर जनता के लोकतान्त्रिक अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है। भाजपा देश में संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल अपने राजनैतिक हित के लिए कर रही है। इस मौके पर बीर सिंह यादव, डाक्‍टर महेंद्र नागर, यूनुस प्रधान, बब्बल भाटी, सुनीता यादव, कपिल ननका सैफी , अजय चौधरी, नवीन भाटी, सुनील भाटी, सुदेश भाटी, हिमांशु भाटी, सीपी सोलंकी, विनीत यादव, अनूप तिवारी, गजेंद्र यादव,  मलखान सिंह, अशोक यादव, सुधीर भाटी, पवन भाटी, अमित राणा, हरेन्द्र तोंगड़, राजीव भाटी, सूर्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।