द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: जाट समाज ग्रेटर नोएडा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर पाई 2 स्थित स्वर्ण पैलेस में किया गया।
कार्यक्रम में जाट समाज के बच्चों एवं महिलाओं द्वारा विभिन्‍न सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्‍साह वर्धन किया। बाहर से आए लोक कलाकारों ने होली के गीतों से भी उपस्थित लोगों को मनोरंजन किया। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन समाज के महासचिव गजेन्द्र सिंह एवं डॉक्‍टर प्रीति चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्‍टर राजकुमार सांगवान, सांसद बागपत लोकसभा थे।

शिक्षा पर दिया जोर
जाट समाज के अध्यक्ष आरबी सिंह ने कहा कि जाट समाज हर वर्ष आपसी भाईचारे के लिए होली मिलन का आयोजन करता है। इस वर्ष फूलों से होली खेली गई। उन्‍होंने सभी को होली की बधाई दी। डाक्‍टर राजकुमार सांगवान ने समाज में शिक्षा पर जोर देने का आह्वान किया ताकि नई पीढ़ी समाज को आगे बढ़ा सके। इस अवसर पर सूरजपाल सिंह,अनिल चौधरी,जगदीश पाल सिंह,राजीव अत्री, वीरेन्द्र पूनिया, जुगेन्दर तालान, अमित एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।