द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: कामायनी फाउंडेशन के द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों को ठंड एवं शीतलहरी से बचने हेतु शहर के गणमान्य व्यक्तियों के नेतृत्व में जनपद में विभिन्न स्थानों पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण कराया जा रहा है। जेल में भी बंदियों को कंबल बांटे गए थे। शुक्रवार को कामायनी फाउंडेशन द्वारा ग्राम सिरसा में प्रकाश प्रधान , ग्राम लडपुरा में प्रमोद शर्मा व विनोद भाटी, ग्राम घंघोला में उदयवीर प्रजापति, ग्राम सलेमपुर में एडवोकेट ब्रह्म दत्त शर्मा , ब्रह्म सिंह भाटी के नेतृत्व में गरीबों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर लोग खुश हुए और सभी का आभार जताया। इस अवसर पर कामायनी फाउंडेशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार सेन, संस्थापक व राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कविता नगर, शिवम मावी, अभिषेक भाटी, आकाश चौधरी, प्रदीप शर्मा व अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।