-व्‍यापार मंडल के अध्‍यक्ष रघुराज भाटी की अध्‍यक्षता में हुई बैठक
-व्‍यापारियों ने विभिन्‍न समस्‍याओं पर किया मंथन

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: कासना व्‍यापार मंडल के सदस्‍यों की बैठक अध्‍यक्ष रघुराज भाटी की अध्‍यक्षता में कासना में संत हार्डवेयर पर पर हुई। सभी की सहमति से संगठन का विस्‍तार किया गया। बैठक में बड़ी संख्‍या में जुटे व्‍यापारियों ने
विभिन्‍न मामलों पर चर्चा की। सुरक्षा के लिहाज से बाजार में और सीसीटीवी लगवाने का निर्णय लिया गया। रघुराज भाटी ने कहा कि जीएसटी विभाग के लोग व्‍यापारियों को परेशान करते हैं, इस मामले में जल्‍द ही विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। साथ ही बाजार में रात के वक्‍त सुरक्षा के लिहाज से पुलिस गश्‍त कराने की मांग पुलिस अधिकारियों से की जाएगी।

इन्‍हें मिली जिम्‍मेदारी
बैठक में जुटे व्‍यापारियों ने एकजुटता का परिचय दिया। व्‍यापारियों ने कहा कि व्‍यापारियों के सामने समय-समय पर विभिन्‍न परेशानी आती रहती है। निर्णय लिया कि सभी व्‍यापारी उसमें एकजुट होंगे। संगठन का विस्‍तार करते हुए संगठन में विनय कुमार, राहुल, पुनीत, अभिषेक व योगेश को उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया। आकाश गर्ग को कोषाध्‍यक्ष, ललित भाटी, सचिन, सतीश, देवेंद्र सिंह,  अनिल तंवर, प्रवीण भाटी, अमित कुमार व दीपक को सचिव बनाया गया। बैठक में अनिल तायल, महेंद्र आर्य, जितेंद्र, सुभाष किरण, विनोद कुमार सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।