-मांग के समर्थन में संगठन ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
-10 दिन में कार्रवाई न होने पर व्यापक प्रदर्शन की चेतावनी
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: हाल ही में मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी एवं दलित नेता मोहित जाटव के साथ पुलिस ने मारपीट की थी। घटना के बाद से किसानों में नाराजगी है। कथित मारपीट एवं बर्बरता के विरोध में बृहस्पतिवार को किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों एवं साथियों ने कलक्ट्रेट पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम मांगों का एक ज्ञापन डीएम मेधा रूपम को सौंपा। मांग की कि दोषी पुलिसवालों पर 10 दिन में कार्रवाई हो अन्यथा बड़ा प्रदर्शन होगा।

अन्याय बर्दाश्त नहीं
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि किसानों के साथ मारपीट तानाशाही है। किसानों और दलितों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी लोगों पर कार्रवाई हो। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रिजेश भाटी ने कहा कि यदि 10 दिन के अंदर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो मेरठ कमिश्नरी का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर बिर्जेश भाटी, विनोद मलिक, अब्दुल नईम, ओमवीर बीडीसी, रविंदर प्रधान, नरेंद्र भाटी, राजकुमार, लोकेश राठी, गुल्लू नागर, संजय कसाना, संदीप चंदीला, शुभम चेची, अनिल कसाना, जाहिद खान, अंकित भाटी, शिव कुमार बैसला, मनीष नागर, नीरज भाटी, अंकुर नागर, श्यामबीर भाटी, नासिर खान, अभिनव, अरुण, भारत नागर, गौरव कपासिया, बसंत कुमार, उत्तम शर्मा, रविंद्र, जितेंद्र यादव, प्रेम, विनोद मलिक, शंभू कुमार, उदयवीर मलिक, प्रमोद मलिक, सोमदेव सिंह सहित अन्य साथी उपस्थित थे।
