-पुरानी रंजिश में तीन बदमाशों ने की थी हत्या
-पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार की बरामद
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस को हत्या के एक बड़े मामले का खुलासा करने में सफलता मिली है। बदमाशों ने पुरानी रंजिश में कार चढ़ाने के बाद हत्या को अंजाम दिया था। हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए लाश को झाडियों में फेंक दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल तीन बदमाशों अमरपाल, अमित कुमार और सनी को गिफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त कार, तमंचा, 3 मोबाइल फोन व अन्य सामन बरामद किया था।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
पुलिस ने बताया अमरपाल, अमित कुमार व सन्नी बागेश्वर धाम, मध्यप्रदेश में अपनी ईको कार से घूमने गये थे। अमरपाल को अपनी भाभी के माध्यम से सूचना मिली कि अमित उर्फ भोंचू घर के पास देखा गया है। इस पर अमरपाल ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। मृतक अमित उर्फ भोंचू के खिलाफ अमरपाल पक्ष की तरफ से नाबालिक के साथ बलात्कार करने व पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा लिखाया गया था। जिसमें अमित उर्फ भोंचू जेल गया था। जेल से आने के बाद फिर से दोनो पक्षों का मनमुटाव चल रहा था। अमरपाल ने अपने साथी अमित कुमार व सनी के साथ बागेश्वर धाम से वापस आते समय अमित उर्फ भोंचू को निपटाने की ठान ली थी और पूरा प्लान रास्ते में ही बना लिया था। 25 मार्च को अमित उर्फ भोंचू इन तीनों को परीचौक के पास मिल गया। अमित उर्फ भोंचू की अमरपाल से कुछ बात हो गयी और अमित उर्फ भोंचू जीरो पॉइन्ट की तरफ भागने लगा। तीनों अभियुक्त अपनी इको कार को तेजी से ले जाकर अमित उर्फ भोंचू को जान से मारने की नियत से अमरपाल ने उसके ऊपर इको कार चढ़ा दी। तीनों ने अमित उर्फ भोंचू को इको कार में डाल लिया और लोहे के पाना से सिर में चोट मारकर ग्राम सफीपुर, अण्डरपास के पास शमशान को जाने वाले सुनसान कच्चे रास्ते के पास ले जाकर अमित के शव को छुपाने के इरादे से कच्चे रास्ते में फेंक कर भाग गए।
