द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति ग्रेटर नोएडा की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारणी का गठन श्री महाराज अग्रसेन भवन स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में हुआ। नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध हुआ। जिसमें लक्ष्मण सिंघल अध्यक्ष, आलोक गोयल महासचिव, राजेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुने गए तीनों नए पदाधिकारियों को कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने फूल माला पहनाकर और बुके देकर बधाई दी। नए पदाधिकारियों ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर लक्ष्‍मण सिंघल ने कहा कि समाज ने उन्‍हें जो जिम्‍मेदारी दी है उसका पूरे दिल से निर्वाहन करेंगे। इस अवसर पर मनोज गर्ग ,ओमप्रकाश अग्रवाल,सौरभ बंसल,पुष्पेंद्र गोयल,पवन बंसल , रवि गर्ग, मुकुल गोयल, सर्वेश अग्रवाल, नवीन जिंदल, कपिल गुप्ता, राकेश सिंघल, अरुण गुप्ता, मोनू , विजय अग्रवाल, सचिन गर्ग, संजय अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे।