-सोसायटी में ऊपरी मंजिल से गिरा कंक्रीट का टुकड़ा
-मेड के सिर में लगाए गए 12 टांके
द न्यूज गली, नोएडा: शहर की विभिन्न सोसायटियों में गुणवत्ता पर समय-समय पर सवाल उठते रहते हैं। नोएडा की ग्रेट वैल्यू शरनम सोसायटी में बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा हुआ। सोसायटी के एक टॉवर की आठवीं मंजिल से कंक्रीट का एक बड़ा टुकड़ा नीचे से जा रही एक मेड के सिर पर गिरा। घटना में मेड गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर से खून बहने लगा। लोगों ने उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने मेड के सिर में 12 टांके लगाए हैं। लोगों ने सोसायटी में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। सोसायटी प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है।

पहले भी हुए हैं हादसे
सोसायटियों में ऊपरी मंजिल से कंक्रीट का टुकड़ा या अन्य सामान गिरने का मामला आए दिन सामने आता रहता है। कई बार घटना में लोग बाल-बाल बच जाते हैं तो कई बार गंभीर रूप से घायल भी हो जाते हैं। साथ ही सोसायटी में कई बार कंक्रीट का टुकड़ा गिरने से वाहनों को भी नुकसान पहुंचता है। जिसका प्रमुख कारण होता है सोसायटी में निर्माण की घटिया गुणवत्ता। इस कारण सोसायटी के लोग किसी अनहोनी से डरे रहते हैं।
