-प्रेमी ने गला दबा कर दी थी महिला की हत्‍या
-महिला के 3 लाख रुपए लेकर फरार हो गया था विककी

द न्‍यूज गली, नोएडा: दिल्‍ली की रहने वाली शादीशुदा एक महिला को आशिकी भारी पड़ गई। होली से दो दिन पहले महिला के आशिक ने नोएडा में उसकी गला दबाकर हत्‍या कर दी। लाश को पंचशील अंडरपास के पास फेंक कर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्डम के लिए भेजा था। जांच में मृतका की पहचान दिल्ली निवासी कविता के रूप में हुई थी। घटना का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया गया था। मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्‍यम से पुलिस को कविता के प्रेमी विक्‍की का पता चला। पुलिस ने सेक्टर-129 से विक्की को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।

पैसा लेकर आई थी महिला
पुलिस ने बताया कि कविता व विक्‍की के बीच प्रेम संबंध था। कविता शादीशुदा थी लेकिन वह विक्की के साथ रहना चाहती थी। 2 मार्च को वह अपने घर से 3 लाख रुपए लेकर विक्‍की के पास आई थी। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विक्की ने बेरहमी से कविता की गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव सर्विस लेन पर फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल कार और लूट के 3 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।