
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में मीडिया फेस्ट और ग्लोबल स्ट्रैटेजी समिट का आयोजन किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाइके गुप्ता ने कहा कि आज के समय में मीडिया का अहम रोल है। खबरों को कौन जल्दी ब्रेक करे इसका कम्पीटिशन चल रहा है। विश्व में कहीं पर कोई घटना घटती है उसकी सूचना कुछ सैकंड आपके पास आ जाती है। करीब 20 साल पहले हमें अगले दिन अखबारों से पता चलता था यहां ऐसा हो गया है। अब इंफ्यूलेंसर और सोशल मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से भविष्य में क्या हो सकता से भी जान सकते है। नई तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कैसे करें इसके लिए सकारत्मक सोच होनी चाहिए। समिट का शुभारंभ विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाइके गुप्ता, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार, न्यूजपेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव डाक्टर विपिन गौड़,एक्ट्रेस राधा भट्ट, डीन डाक्टर रितू संजीव सूद ने दीप जलाकर किया।
समाज का दर्पण है मीडिया
पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण और चक्षु है और लोकतंत्र का चौथा स्तंब है। जब पहले यह जानने के लिए देश क्या हो रहा है तो सुबह अखबार का इंतजार करते थे अब आपको सोशल मीडिया जरिए कुछ सेकेंड में पता चल जाती है। मीडिया विश्वसनियता जो पहले थी वो अब खो गई है। ब्लैकमेलिंग का जरिया बनता जा रहा है। विश्वसनीयता बनाना जरूरी है जो समाज के अंदर और देश क्या घटना घट रही है वो दिखाए। सब कुछ अब आपकी जेब में है यानि मोबाइल में है। मीडिया को सत्यता दिखानी होगी हमारा भारत उन्नत दिशा में चल रहा है। विश्व में शांति हमारा देश दे सकता है। वर्तमान में मीडिया का रोल बहुत अहम है। उन्हें ये जिम्मेदारी और जवाबदेही उठानी होगी हम अपनी नई पीढ़ी को क्या दिखा रहे हैं या लिख रहे है।