-काम पर जाने वालों को हुई परेशानी
-परेशान होकर लोगों ने बस व ऑटो से पूरा किया सफर
द न्यूज गली, नोएडा: जाम फ्री व सहूलियत भरा मेट्रो का सफर शनिवार को यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया। नोएडा में एक्वा लाइन मेट्रो सेवा लगभग 45 मिनट तक प्रभावित रही। इस कारण मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्री परेशान दिखे। बड़ी संख्या में यात्रियों ने बस, ऑटो व अन्य विकल्प से आगे की यात्रा पूरी की। 45 मिनट बाद जब सेवा बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
आई तकनीकी खराबी
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की एक्वा लाइन मेट्रो में शनिवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। तकनीकी दिक्कत के चलने संचालन लगभग 45 मिनट तक प्रभावित रहा। तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो को अलग अलग स्टेशन पर रोका गया। परेशान यात्रियों का कहना है कि एक्वा लाइन में आए दिन तकनीकी दिक्कत होती रहती है। एनएमआरसी की पीआरओ निशा वधावन का कहना है कि मेट्रो का संचालन नहीं रुका था। सिग्नल में दिक्कत वजह से मेट्रो रुक- रुककर चल रही थी।
