-मांग के समर्थन में विधायक ने प्राधिकरण के सीईओ को लिखा पत्र
-पानी के बिल में 10 प्रतिशत बढ़ोत्तरी वापस लेने के लिए फेडरेशन ने भी दिया ज्ञापन
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने घरों में सप्लाई होने वाले पानी के बिल में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया था। नया बिल एक अप्रैल से लागू हो जाएगा। पानी के बिल में की गई बढ़ोत्तरी का लोगों के द्वारा विरोध किया जा रहा है। लोगों के विरोध को देखते हुए विधायक धीरेंद्र सिंह ने पानी को मूलभूत आवश्यकता बताते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखकर मांग की है कि पानी के बिल में की गई बढ़ोत्तरी को वापस लिया जाए।
फैडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
पानी के बिल में की गई बढ़ोत्तरी क विरोध में फैडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूऐज ने भी अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। फैडरेशन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ज्ञापन सौंपकर पानी के बिल में की गई बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग की है। फैडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर का कहना है कि ज्ञापन के माध्यम से प्राधिकरण अधिकारियों को 7 दिन का समय दिया गया है। यदि प्राधिकरण ने 7 दिन में पानी के बिल में की गई बढ़ोत्तरी को वापस नहीं लिया तो सभी सेक्टर की आरडब्ल्यूए को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
