-भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत किया जनसंपर्क
-विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया स्‍थापित

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गांव चलो अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत दादरी विधायक तेजपाल नागर ने गांव-गांव में दौरा कर संपर्क शुरू कर दिया है। तेजपाल नागर ने 12 से अधिक गांवों में दौरा कर ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्‍थापित किया।संवाद कार्यक्रम के दौरान गांवों में बड़ी संख्‍या में मौजूद ग्रामीणों ने विधायक के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को सराहा। साथ ही पूरा जन समर्थन देने का आश्‍वासन

इन गांवों में हुआ संपर्क
भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा संचालित गाँव चलो अभियान के अंतर्गत विधायक तेजपाल नागर ने दादरी विधानसभा क्षेत्र के खैरपुर गुर्जर, चौगानपुर, हबीबपुर, तुस्याना, ऐमनाबाद, बिसरख, पतवाड़ी, सादुल्लापुर, वैदपुरा, सैनी एवं सुनपुरा गाँवों का व्यापक दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। संवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ग्रामों में स्थानीय नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक का भव्य स्वागत किया गया। जनसंवाद के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस दौरान तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं और गाँवों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाना है। गाँव चलो अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। अभियान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और भाजपा के प्रति विश्वास देखने को मिला।