-150 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखी फिल्म
-सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म को लोगों ने सराहा
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: साबरमती फिल्म सच्ची घटना पर बनाई गई है। प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया था। पार्टी कार्यकर्ताओं से फिल्म देखने के लिए भी कहा गया था। विधायक तेजपाल नागर ने कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ताओं को फिल्म दिखानी विशेष व्यवस्था की। ग्रांड वेनिस मॉल में फिल्म का पूरा शो विधायक के द्वारा बुक किया गया। फिल्म देखने के लिए विधायक तेजपाल नागर, धीरेंद्र सिंह के साथ दादरी मंडल के साथ ही अन्य मंडलों के 150 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे।
फिल्म में दिखाया अत्याचार
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि फिल्म सच्ची घटना पर बनी है। जिसमें दिखाया गया है कि अयोध्या से लौट से कार सेवकों को किस प्रकार से ट्रेन में पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें पुरुषों के साथ ही महिलाएं और बच्चे भी थे। शुरू में दिखाया गया था कि ट्रेन में एक घटना हुई थी। बाद में इस कांड से पर्दा उठा था। फिल्म देखने के लिए बृजपाल राठी, मुकेश सिसौदिया, विचित्र तोमर, महेंद्र नागर, मोनू गूजर, महेश शर्मा, सुभाष भाटी, प्रमोद भाटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे।
