
द न्यूज गली, नोएडा : गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन करने वाले 5,368 वाहनों का चालान सोमवार को किया है। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई की जा रही है।
48 वाहनों को किया सीज
डीसीपी यातायात लाखन सिंह यादव ने बताया कि विशेष अभियान चला कर कमिश्नरेट पुलिस ने विभिन्न जगहों पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 5,368 वाहन चालकों का चालान किया है, जबकि 48 वाहनों को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान बिना हेलमेट पहने, विपरीत दिशा से वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट के ई- रिक्शा चलाने सहित विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों का चालान हुआ है। उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से वाहन चलाने वाले 212 वाहनों का चालान हुआ है। विशेष अभियान के तहत ऑटो और ई रिक्शा पर बिना नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले 34 वाहन सीज किए गए हैं। यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।