-नॉलेज पार्क स्थित मंगलमय इंस्टिट्यूट में आयोजित हुआ कार्यक्रम
-नए पदाधिकारियों को सभी ने दी बधाई
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: विभिन्न सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर कार्य करने वाली संस्था भारत विकास परिषद ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया। परिषद में निर्विरोध रूप से वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मुकुल गोयल को गौतमबुद्ध नगर शाखा का अध्यक्ष अध्यक्ष चुना गया। भारत विकास परिषद के द्वारा नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन नॉलेज पार्क स्थित मंगलमय इंस्टिट्यूट में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल, मुक्ता अग्रवाल व पीसी गुप्ता ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

यह है नई कार्यकारिणी
नई टीम में मुकुल गोयल को अध्यक्ष, आलोक गोयल को सचिव व डॉ कुमार आदित्य को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। चुनाव अधिकारी मंजू शर्मा ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया मार्च में शुरू हुई थी। जिसमें तीनों पदाधिकारियों ने नामांकन किया था, लेकिन किसी और सदस्य द्वारा नामांकन नहीं किए जाने पर तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेश बाबू गुप्ता (वित्त सचिव), संयुक्त क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) आदरणीय कृपा शंकर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में 10 नए सदस्यों नवीन चिकारा, रोहित गौर, शिवम सिंघल, दीपक राए तिरखा, विकास शर्मा, गौरव गोयल, कपिल गर्ग,वैभव बंसल, मधु चौधरी, सर्वेश अग्रवाल ने भारत विकास परिषद की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अजेय गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, सविता शर्मा,गिरीश गुप्ता, विकल गुप्ता, अनूप वर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, अनुज सिंघल, ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता, रामावतार गुप्ता, संदीप सिंघल , पदमा वर्मा, रोहिणी कपूर, अशोक अग्रवाल, अनिल कपूर, गिरीश गोविल, मनोज बबेजा, गौरव बंसल, कपिल गुप्ता, राजेश माथुर, अजय दत्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

