-मामला जानकारी में आने के बाद सीईओ ने जारी किया नोटिस
-किसान को तत्‍काल पैसा जारी करने का दिया आदेश

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: जमीन की रजिस्‍ट्री कराने के बाद भी किसान को परेशान करना यमुना प्राधिकरण के तीन अधिकारियों को भारी पड़ गया। जन सुनवाई के दौरान परेशान किसान ने जब अपनी पीड़ा यमुना प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह को बताई तो उन्‍होंने मामले की विस्‍तृत जानकारी की। पता चला कि किसान ने जमीन की रजिस्‍ट्री प्राधिकरण के नाम कर दी है लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी किसान को पैसों का भुगतान नहीं हुआ है। सीईओ ने लापरवाही दिखाने वाले तीनों अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

यह था मामला
यमुना अथॉरिटी के सीईओ आरके सिंह जन सुनवाई कर रहे थे। जन सुनवाई में एक किसान ने उन्‍हें बताया कि उसने अपनी जमीन की रजिस्ट्री लगभग 15 दिन पहले यमुना प्राधिकरण के नाम कर दी है। लेकिन अथॉरिटी की ओर से अब तक पैसा जारी नहीं किया गया। किसान ने सीईओ को बताया कि पैसा लेने के लिए वह लगातार अधिकारियों के कार्यालय का चक्‍कर लगा रहे हैं। सीईओ ने वित्त विभाग के अधिकारियों को तलब किया। पैसा नहीं जारी करने का कारण पूछा और जीएम अशोक कुमार सिंह, आलोक कुमार व एक अन्‍य को नोटिस जारी किया। सीईओ की कार्रवाई को लोगों ने सराहा।