-करार से दोनों संस्थान के हजारों छात्रों को होगा फायदा
-अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत करने की दिशा में कदम
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थिति NIET कॉलेज ने SEGI विश्वविद्यालय और UCSI विश्वविद्यालय, मलेशिया के साथ करार किया है। करार शैक्षणिक और शोध सहयोग बढ़ाने के लिए किया गया है। यह करार एनआईईटी के संकाय (faculty) और छात्रों के लिए वैश्विक स्तर पर सीखने के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। करार से दोनों संस्थान के हजारों छात्रों को फायदा होगा। दोनों संस्थान गुणवत्ता शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहभागिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साझा करेंगे। इस साझेदारी के अंतर्गत दोनों विश्वविद्यालय कई क्षेत्रों में सहयोगी पहल तलाशेंगे। इसमें प्रमुख रूप से छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक अनुभव, फैकल्टी आदान-प्रदान तथा शैक्षणिक सहयोग, संयुक्त शोध (research) और प्रकाशन (publication) के अवसर , सहयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएँ (workshops) और सेमिनार (seminars) , पाठ्यक्रम (curriculum) संवर्धन और शैक्षणिक बेंचमार्किंग और वैश्विक मानकों के अनुरूप उद्योग-उन्मुख शैक्षणिक पहल शामिल है।

उत्पन्न होंगे सार्थक अवसर
इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक डॉ. विनोद एम काप्से ने कहा कि एसईजीआई विश्वविद्यालय और यूसीएसआई विश्वविद्यालय के साथ यह MoU NIET की मजबूत अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक साझेदारियाँ बनाने की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह सहयोग हमारे छात्रों और संकाय के लिए एक वैश्विक मंच पर सीखने, विकास करने और योगदान देने के सार्थक अवसर उत्पन्न करेगा। समझौते का लाभ उठाकर अपने अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को और मजबूत करना तथा अपने हितधारकों को उन्नत वैश्विक अवसर प्रदान करना चाहता है। यह सहयोग मलेशिया में संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रमों, शोध पहलों और छात्रों के लिए अध्ययन-आधारित अनुभवों के लिए नए रास्ते खोले जाने की उम्मीद है। करार के दौरान NIET के वरिष्ठ प्रतिनिधि और शैक्षणिक अधिकारी, साथ ही एसईजीआई विश्वविद्यालय और यूसीएसआई विश्वविद्यालय, के संकाय सदस्यों तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल उपस्थित थे।


